19 Apr 2024, 17:55:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं पलक तिवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2018 11:42AM | Updated Date: Sep 21 2018 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इंडस्ट्री की एक ऐसी स्टार बेटी बनती जा रही हैं। जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फेंस से जुडी रहती है। उनकी सोशली मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। हाल ही पलक ने एक फोटो शूट करवाया है, जिसमें वह बेहद सुंदर दिख रही हैं। पलक ने अपने इस फोटो शूट में रेड कलर का लहंगा पहन रखा है। 
 
पलक अभी कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड में अपना डैब्यू करना चाहती हैं, लेकिन कॉलेज की वजह से वह अभी इससे थोड़ा दूर हैं।  पलक को अक्सर उनकी खूबसूरत मां श्वेता तिवारी जैसा भी बताया जाता है। कई बार लोग पलक और उनकी मां श्वेता तिवारी की तुलना भी कर देते हैं। पलक अपनी मां श्वेता तिवारी पर गर्व करती हैं। इसके साथ ही वह यह भी मानती हैं कि उनकी मां ने उनको हर सुविधा मुहैया करायी है। जो कि एक मां अपने बच्चे को देती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »