28 Mar 2024, 21:05:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बिग बॉस 12: जानें इस बार किसको मिल रही कितनी मोटी रकम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 4:22PM | Updated Date: Sep 11 2018 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। छोटे परदे के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 जल्द ही शुरू होने वाला है। अब इसके शुरू होने में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। यही कारण है कि इस शो को लेकर कोई न कोई खबरें आती रहती है। जब से इस सीजन के प्रतियोगियों की घोषणा हुई है तभी से हर कोई ये जानना चाहता है कि इस बार प्रतियोगियों ने कितनी फीस ली है। 
 
इसके साथ साथ सलमान खान को भी इस बार कितने रूपए आॅफर किए गए हैं। तो आइए जानते हैं कि इस बार किसको कितनी फीफ आॅफर की गई है। आपको बता दें कि सलमान ने इस सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं समझा है लेकिन चर्चा है कि सलमान खान इस बार एक एपिसोड के 14 करोड़ रुपये ले रहे हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक किसी तरह की ऑफिशल जानकारी नहीं मिल पाई है। बिग बॉस 13 हफ्ते तक टीवी पर दिखाया जाएगा और यह हफ्ते के सातों दिन टेलिकास्ट होगा। 
 
वहीं इस शो पर बतौर कपल के तौर पर शिरकत करने जा रहे भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को हर सप्ताह 45 लाख रूपए दिए जाएंगे। आई खबरों के अनुसार भारती को 30 लाख और उनके पति को 15 लाख रूपए आॅफर किए गए है।
 
टीवी शो ससुराल सिमर का की अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को इसके लिए 14 से 16 लाख रूपए हर हफ्ते मिलने वाला है। जबकि हिना खान को 7 से 8 मिल थे।
 
इस बार की सबसे ज्यादा हाईएस्ट पेड जोड़ी डैनी डी और माहिका शर्मा बताई जा रही है। इन दोनों को शो के लिए हर सप्ताह 95 लाख रूपए दिए जाएंगे।
 
शालीन भनोट को हर सप्ताह 35 हजार रुपए फीस के तौर पर दिया जाएगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »