29 Mar 2024, 04:01:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

टॉक शो की मेजबानी करेंगे गुंजन उतरेजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2018 12:01PM | Updated Date: Aug 6 2018 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता गुंजन उतरेजा एक डिजिटल टॉक शो 'बबल बात' में मेजबानी करेंगे। शो का सेट बाथरूम में बनाया गया है। शो की निर्माता रितिका बजाज ने बताया, बाथरूम से हम सबका एक विशेष रिश्ता होता है। बाथरूम ही वह स्थान होता है जहां एक कलाकार पहली बार गाना या प्रस्तुति देना शुरू करता है। रोशनी, चकाचौंध और मीडिया से दूर यह आपकी वास्तविक दुनिया होती है।
 
उन्होंने कहा, इसी जगह पर आप खुद के बारे में सोचते हैं। बेपरवाह, शांत और चापलूसी रहित बातों के लिए इससे बेहतर स्थान कौन सा हो सकता है। शो में प्रसिद्ध हस्तियों के साक्षात्कार और संगीत प्रस्तुतियां की जाएंगी। 'द वॉइस' के पूर्व मेजबान गुंजन ने कहा, वेब के लिए शो की मेजबानी करने के लिए मैं उत्साहित हूं। भविष्य डिजिटल दुनिया का है और मैं 'इंडियन स्टोरीटेलर' के अपने आप में इकलौते शो से जुड़कर बहुत खुश हूं। शो के एक एपिसोड में गायक बेनी दयाल आएंगे। यह एपिसोड 'इंडियन स्टोरीटेलर' के यूट्यूब चैनल पर 10 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »