28 Mar 2024, 21:35:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

गुत्थी से पंगे के बाद डूबा था कपिल का करियर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2018 12:18PM | Updated Date: Aug 3 2018 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर द्वारा निभाए 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी के किरदार से तो  सभी वाकिफ होंगे। सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा में एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। सुनील ग्रोवर के पिता बैंक मैनेजर थे। उनकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। सुनील का रुझान बचपन से ही एक्टिंग की ओर था। सुनील ग्रोवर को मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी की खोज कहा जाता है। 
 
टीवी और फिल्मों में सुनील छोटे-मोटे रोल करते रहे लेकिन उन्हें पहचान मिली कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो से, जिसमें उन्होंने गुत्थी, रिंकू भाबी और डॉ मशहूर गुलाटी का अलग-अलग किरदार निभाया था। कपिल शर्मा के शो से जहां सुनील ग्रोवर को पॉपुलरिटी मिली तो वहीं एक वाकये ने दोनों की दोस्ती में दरार डाल दी।
 
खबरों के मुताबिक फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। 'द कपिल शर्मा' शो की टीम फ्लाइट से सफर कर रही थी। इस दौरान कपिल ने व्हिस्की की एक पूरी बोतल पी रखी थी और वो काफी नशे में थे। कपिल के ड्रिंक करने के दौरान केबिन क्रू ने खाना सर्व किया तो टीम के बाकी सदस्यों ने खाना शुरू कर दिया। बस फिर क्या था कपिल इस पर भड़क गए। 
 
सुनील ने कपिल को समझाने की कोशिश की तो कपिल उन पर चिल्लाने लगे। कपिल उठे और अपना जूता उतारकर सुनील ग्रोवर पर फेंककर मारा। सुनील इस दौरान कपिल को समझाने की कोशिश करते रहे। इस घटना के बाद ऐसा हुआ कि कपिल शर्मा के करियर का ग्राफ लगातार गिरता गया जबकि सुनील ग्रोवर दूसरे शोज करके आगे बढ़ते रहे।  हाल ही में सुनील ग्रोवर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के साथ कॉमेडी शो 'धन धना धन' में नजर आए थे। इसके अलावा वो जल्द ही फिल्म 'स्त्री' में दिखेंगे। यह फिल्म 31 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »