20 Apr 2024, 14:30:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' के हाल ही में 1500 एपिसोड पूरे हुए हैं और इसी का जश्न हाल ही में मुंबई के एक आलीशान होटल में मनाया गया। इस शो की शुरूआत साल 2013 में की गई थी। इस शो के जश्न में सभी किरदार मौजूद थे। सभी ने अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाया और ढोल की धुन के साथ नाचते हुए नजर आए थे।
 
वहीं इस सीरियल के सभी किरदार बहुत खूबसूरत लग रहे थे। सभी की फैंस ने तारीफ भी की थी। लेकिन इस शो की निर्माता एकता कपूर की ड्रेस का यूजर्स ने मजाक बना दिया। एकता ने जीन्स के साथ गाउन पहना हुआ था। इस पर यूजर्स उन्हें अपना-अपना रिएक्शन देने लगे। कई ने तो कहा 'घर के कर्टेंस उतार लाई होंगी।' ऐसे ही सभी यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »