25 Apr 2024, 09:35:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का हुआ एक्सीडेंट, BMW का हुआ ये हाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2018 10:42AM | Updated Date: Jul 22 2018 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की गाड़ी से मुंबई के ओशविरा इलाके में बड़ी दुर्घटना हो गई। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। खबर है कि उनकी गाड़ी ने 4 गाड़ियों को टक्कर मारी। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

बता दें कि सिद्धार्थ दिल से दिल तक, आहट, बालिका वधु, खतरों के खिलाड़ी, कॉमिडी क्लासेज जैसे शोज में आ चुके हैं। वह फिल्म हम्पी शर्मा की दुल्हनिया में नजर आए थे। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ की बीएमडब्लू शनिवार शाम 6 बजे के आसपास श्रीजी होटल के पास से गुजर रही थी। तभी उनकी गाड़ी इनोवा कार से टकरा गई। इस टक्कर के साथ तीन-चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »