29 Mar 2024, 12:19:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अंगूरी भाभी देंगी फैंस को बड़ा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 10:40AM | Updated Date: Jul 12 2018 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी का पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं' कि अंगूरी भाभी को सभी पसंद करते हैं। शो में अंगूरी भाभी का किरदार शुभांगी अत्रे निभाती हैं। अब अंगूरी भाभी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके फैन्स को बड़ा झटका लगेगा।  रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरियल में खतरनाक ट्विस्ट आने वाला है। खबर है कि आने वाले एपिसोड्स में अंगूरी भाभी की हत्या का सीन दिखाया जाएगा।
 
खबरों के मुताबिक अंगूरी भाभी के पड़ोसी विभूति नारायण मिश्रा सपने में देखेंगे कि कोई अंगूरी भाभी को मारने की कोशिश कर रहा है और वो पागलों की तरह उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें वो शख्स भी दिखाई देगा जो अंगूरी भाभी को मारने वाला है। सपने में विभूति देखेंगे कि अंगूरी भाभी उस शख्स के आगे अपनी जान बख्शने की मांग कर रही हैं। सपने के बाद अब विभूति सभी को शक की नजर से देखेंगे और उनकी इस लिस्ट में तिवारी जी और अनीता भाभी भी शामिल होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »