25 Apr 2024, 15:26:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जी टीवी पर आने वाला एकता कपूर का पॉपुलर टीवी शो जोधा- अकबर अब बंद होने वाला है। इस ऐतिसाहिक शो को दर्शकों ने एक समय पर काफी पसंद किया था, लेकिन अब ऑफ एयर करने का फैसला ले लिया गया है।
 
एकता कपूर के इस शो की शुरूआत काफी जबरदस्त हुई थी। सबसे ज्यादा टीआरपी के साथ जोधा- अकबर ने कई हफ्तों तक टेलीविजन पर राज किया है। लेकिन धीरे धीरे शो की टीआरपी ऐसी गिरी कि अब चाह कर भी इसे उठाया नहीं जा पा रहा है।
 
वहीं ऐतिसाहिक शो होने की वजह से इस सीरियल का बजट भी काफी ज्यादा है। दर्शकों को खींचने के लिए शो में कई तरह के बदलाव भी किए गए। जोधा- अकबर के विवाद से लेकर सलीम- अनारकली की प्रेमकहानी तक। लेकिन अफसोस कुछ भी काम नहीं सका। वहीं, सूत्रों की मानें तो शो की जोधा यानि की परिधि के कांट्रेक्ट खत्म होने का समय भी आने वाला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »