25 Apr 2024, 14:26:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

इस टीवी एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह के साथ काम करने से किया इंकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2018 12:13PM | Updated Date: Jul 2 2018 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह की फिल्म ''गली ब्वॉय'' की चचार्एं काफी समय से चल रही है। फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी।  रणवीर के साथ इसमें आलिया भट्ट भी हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक खबर है कि टीवी एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा ने फिल्म का आॅफर ठुकरा दिया है।
 
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी सीरियल ''क्या हाल मिस्टर पंचाल'' की एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा ने गली ब्वॉय में काम करने से इंकार कर दिया। कारणों की बात करें तो ओजस्वी मिस्टर पंचाल की तरफ ही अपना पूरा ध्यान देना चाहती हैं इस वजह से उन्होंने ये आॅफर ठुकराया।
 
इस धारावाहिक में वो परी का किरदार निभा रही हैं जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा वो सोनी टीवी के शो ''कॉमेडी सर्कस'' में भी नजर आएंगी। फिल्म की बात करें तो रणवीर सिंह दूसरी बार जोया अख्तर के साथ काम करते नजर आएंगे। इसके अलावा कई सारे एड में नजर आ चुकी आलिया-रणवीर की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर जलवे बिखेरती नजर आएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »