20 Apr 2024, 08:21:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

गर्लफ्रेंड की पिटाई के बाद फरार अरमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2018 10:46AM | Updated Date: Jun 13 2018 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्टर अपनी लिव इन पार्टनर नीरू रंधावा को पीटने के बाद फरार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने अरमान कोहली को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
नीरू रंधावा को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अरमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 326, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अब नीरू रंधावा अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि अरमान कोहली नीरू को मैसेज कर उनसे माफी मांग रहे थे। 
 
यहां तक पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए शादी करने का वादा कर रहे थे। इससे पहले अरमान की गर्लफ्रेंड रही मुनमुन दत्ता ने भी अरमान कोहली पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं बिग बॉस में आने के बाद अरमान की नजदीकी काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी से बढ़ी, लेकिन बाहर आने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »