23 Apr 2024, 21:38:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

इस एक्ट्रेस के फैन ने सरेआम कहा- मैं आपको किस करना चाहता हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2018 10:49AM | Updated Date: Jun 5 2018 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की मशहूर शो नामकरण में नजर आने वाली एक्ट्रेस सोनी सिंह के साथ एक फैन ने बदतमीजी की है। खुद को अभिनेत्री का फैन बताने वाले इस लड़के ने हीरोइन को गंदे और अश्लील मैसेज भेजे। सोनी के साथ उनके फैन ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद सोनी की रातों की नींदे ही उड़ गई। सोनी के किसी फैन ने फेसबुक पर उन्हें मैसेज किया। सोनी से बात करने के लिए फैन ने मैसेज किया था तो सोनी ने भी फैन के मैसेज का जवाब दें दिया लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका एक मैसेज इतनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर देगा।
 
सोनी ने बताया कि- फेसबुक पर मार्टिन नाम के एक लड़के से उनके मैसेज करके पूछा कि आप कैसे हो? सोनी ने फैन के मैसेज का जवाब दें दिया। इसके बाद फैन ने अगले ही मैसेज में कह दिया कि- मैं आपको किस करना चाहता हूँ... सोनी ने इस मैसेज को पड़ते ही तुरंत उस फैन को ब्लॉक कर दिया। दरअसल किस वाले मैसेज का कोई जवाब ना मिलने पर फैन सोनी को बार-बार मैसेज करके ये कह रहा था कि, सोनी लोगों को काले-गोरे के हिसाब से पंसद करती है। अभिनेत्री लड़के के मैसेजस से काफी परेशान हो गईं।
 
सोनी को उस फैन की हरकत बिलकुल भी पसंद नहीं आई। वो शख्स सोनी को फेसबुक के अलावा अन्य सोशल साइट पर भी मैसेज करने लगा था। जिसके बाद सोनी ने उसे हर जगह से ब्लॉक कर दिया। सोनी ने कहा कि, अगर उनका फैन अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आया तो वो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगी। सोनी सिंह नामकरण के अलावा और भी कई टीवी शोस में नजर आ चुकी है। वो 'बिग बॉस-8', 'संतोषी मां', 'सुमित संभाल लेगा', 'सरस्वती चंद्र' जैसे शोज़ में भी मुख्य किरदार निभा चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »