29 Mar 2024, 17:22:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

शिल्पा शिंदे-सुनील ग्रोवर ने किया 'नागिन डांस'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 10:15AM | Updated Date: May 22 2018 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर ने क्रिकेट और एंटरटेनमेंट के कॉकटेल 'जियो धन धना धन' से कॉमेडी का जबरदस्त धमाल मचा रखा है। सुनील और शिल्पा अकसर कुछ न कुछ करते नजर आते हैं और दोनों जो भी करते हैं वो खूब हिट होता है। जी हां, तभी तो दोनों 'जियो धन धना धन' पर नागिन डांस करते नजर आए।
 
ये नागिन डांस बेवजह नहीं था, 'नागिन 3' की लीड एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी और करिश्मा तमन्ना शो पर अपने सीरियल को प्रमोट करने के लिए आई थीं। इस तरह सेट पर सबने मिलकर जमकर धमाल किया।  शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर ने सुपरहिट 'नागिन' फिल्म के गाने 'तेरे संग प्यार मैं नहीं छोड़ना...' पर मजेदार डांस किया। दोनों इच्छाधारी नाग बने थे और सिनेमाई नागों के इतिहास में पहली बार चश्मे वाला नाग भी नजर आएगा।
 
दोनों का डांस वाकई कमाल है, सुनील ग्रोवर का अंदाज तो हमेशा की तरह ही हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देंगे क्योंकि सुनील ग्रोवर का अंदाज हमेशा कुछ हटकर होता है, और उनका नागिन को डसने का अंदाज भी कुछ कम कमाल नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »