28 Mar 2024, 17:27:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में नजर आएंगी भारती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2018 1:11PM | Updated Date: May 16 2018 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जानी मानी स्टैंडअप कॉमेडियन भारती अपने पति हर्ष के "खतरों के खिलाड़ी सीजन 9" में साथ नजर आयेगी। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बचिया खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में नजर आएंगे। इससे पहले टीवी एक्ट्रेस अविका गौड़, जैस्मिन भसीन और रोहन मेहरा का नाम का नाम भी खतरों के खिलाड़ी के लिए सामने आ रहा था। इस रियलिटी शो में खासतौर पर कपल्स को ही बुलाया जाता है।

 
हर्ष और भारती ने पिछले साल ? दिसम्बर में शादी की थी। हर्ष और भारती को खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के लिए फाइनल किया गया है। यदि भारती और हर्ष इस शो में हिस्सा लेते हैं तो ये शादी के बाद टीवी पर उनकी पहली अपीयरेंस होगी। दोनों इससे पहले डांस रियलिटी शो नच बलिए में नजर आए थे। खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन को रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। शो इस बार अर्जेंटीना में होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »