29 Mar 2024, 12:23:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

दिव्यांका ने एकता कपूर की फिल्म का ट्रेलर साझा किया, हुईं ट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2018 11:30AM | Updated Date: Apr 27 2018 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सोनम, करीना कपूर स्टारर इस फिल्म की वजह से ये है मोहब्बतें स्टार दिव्यांका और एकता कपूर ट्रोल हो गए हैं। वीरे दी वेडिंग' फिल्म को रिया कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। दरअसल दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर वीरे दी वेडिंग फिल्म का ट्रेलर शेयर किया जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
 
हमेशा की तरह इस बार भी दिव्यांका ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। ट्रेलर शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा मेरी अगली फिल्म..जरूर देखें। इसमें सभी एक्ट्रेसेज बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एकता और दिव्यांका बेहद करीबी दोस्त हैं इसलिए दिव्यांका के वीडियो शेयर करने के बाद ही एक यूजर्स ने इस फिल्म को बायकॉट करने की बात कही जिसके बाद दिव्यांका एकता कपूर के बचाव में उतर आईं।
 
दिव्यांका ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा - 'फिल्म की बजाय आपको बायकॉट न कर दिया जाए?' 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में लीड रोल में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा हैं। यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »