25 Apr 2024, 17:36:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

फुटबॉलर की भूमिका में दिखेंगे अमित साध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2015 4:46PM | Updated Date: May 27 2015 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मोहित झा के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अमित साध एक फुटबॉलर की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म पिता-पुत्र के संबंध पर आधारित होगी। छोटे पर्दे पर ‘छोटी बहू’, ‘हिटलर दीदी’, ‘परवरिश’, ‘करीना करीना’ जैसे  लोकप्रिय धारावाहिकों का निर्देशन कर चुके झा अब बॉलीवुड में निर्देशन की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं है। झा ने बताया, ‘मैं 18 साल से टीवी शो का निर्देशन करता आया हूं। मैं पेशेवर लिहाज से आगे बढ़ना और कुछ बेहतर करना चाहता हूं। 
 
मैं फिल्म का निर्देशन करूंगा। यह पिता-पुत्र के संबंध पर आधारित है। यह पिता और उसके पुत्र के बीच मौजूद पीढ़ी के अंतराल के बारे में है। यह दिल को छू लेने वाली एक भावनात्मक कहानी है।’ झा ने कहा कि फिल्म की पृष्ठभूमि फुटबॉल से जुड़ी होगी। उन्होंने कहा, ‘फिल्म में फुटबॉल के कुछ मैच होंगे। यह असल जीवन में किसी फुटबॉलर के जीवन पर आधारित नहीं है और न ही यह किसी मैच या किसी घटना पर आधारित है। 
 
यह काल्पनिक है।’ झा ने फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए साध को चुना है। झा ने कहा, ‘फिल्म में अमित साध होंगे। वह फुटबॉलर की भूमिका निभाएंगे। वह फुटबॉल खेल चुके हैं और इस खेल को जानते हैं। फिल्म में रॉनित रॉय अमित के पिता की भूमिका निभाएंगे। अभिनेताओं को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।’ फिल्म का निर्माण इरोस इंटरनेशनल द्वारा किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »