19 Apr 2024, 12:44:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

फिल्म ‘गुंडे’ के प्रियंका चोपड़ा के लुक से प्रेरित है डॉली का वेडिंग लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2018 11:09AM | Updated Date: Mar 28 2018 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्वेता भट्टाचार्या टॉप भारतीय बंग्ला टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं। तुमी रोबे निरोबे से चर्चित श्वेता वर्तमान में स्टार भारत के शो जय कन्हैया लाल की में लीड रोल में हैं। एक बिगडैल अमीर लड़की का किरदार निभा रहीं श्वेता भट्टाचार्या शो में ढेर सारे उतार-चढ़ाव के बीच जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा की फैन श्वेता शो में अपने ब्राइडल (दुल्हन) लुक को लेकर चर्चा का हिस्सा बनीं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि उनका लुक फिल्म 'गुंडे' में प्रियंका के लुक से प्रेरित होना चाहिए। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने भी बंगाली दुल्हन का किरदार निभाया था। डॉली ने सुझाव दिया कि उनके आभूषण (ज्वेलरी ) बहुत भारी नहीं होने चाहिए। श्वेता ने हैवी बॉर्डर वाली लाल साड़ी और टोपोर (मुकुट) पहना था।
 
यहां तक कि नाक की रिंग भी प्रियंका जैसी ही थी। डॉली की भूमिका निभा रहीं श्वेता कहती हैं, अपने पिछले शो में भी मैं दुल्हन के रूप में तैयार हुई थी, लेकिन यह भूमिका मेरे लिए विशेष है इसलिए मैंने कॉस्ट्यूम डिस्कशन में हिस्सा लेने का फैसला किया। मैं अपना लुक फिल्म गुंडे के प्रियंका के लुक की तरह सिंपल लेकिन खूबसूरत रखना चाहती थी। मैंने प्रियंका की तरह सिर्फ दो हार पहनना पसंद किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »