29 Mar 2024, 20:48:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

ग्लैमरस मैडम करेंगी कपिल का नया शो होस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 4:29PM | Updated Date: Mar 12 2018 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कपिल शर्मा अपना नया शो लेकर आ रहे हैं। इसका नाम है फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा। इस बार शो को खास बनाने के लिए ग्लैमर का तड़का भी लगेगा। स्पॉटबाय में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शो में टीवी एक्ट्रेस बतौर होस्ट नजर आएंगी।
 
कपिल का शो एक गेम शो होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल के साथ जो एक्ट्रेस शो में नजर आएंगी वो हैं नेहा। इसके पहले नेहा 'मे आई कम इन मैडम' में नजर आईं थी। टीवी का पॉपुलर चेहरा बन चुकीं नेहा मराठी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुकीं हैं। पिछले दिनों नेहा अपने वजन को लेकर काफी चर्चा में रही थीं. खबरें आईं थीं कि 'मे आई कम इन मैडम' शो के प्रोड्यूसर्स ने नेहा को वजन कम करने को कहा था और अगर ऐसा ना कर पाने की सूरत में उन्हें शो से निकालने की धमकी भी दी गई थी। 
 
नेहा बहुत ही हॉट और खूबसूरत अभिनेत्री है और शो के लिए उन्होंने पोल डांस सीखकर अपना वजन कम कर लिया। कपिल के शो में नेहा का आना तय हो चुका है लेकिन सुनील ग्रोवर का क्या..? जी दरअसल में इस बार भी सुनील शो में नहीं नजर आएंगे। कपिल के इस नए गेम शो का प्रसारण 25 मार्च से होगा, ऐसा बताया जा रहा है। अब ये शो कैसा होगा और दर्शको को पसंद आएगा या नहीं ये तो शो आने के बाद ही पता लगेगा..?
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »