29 Mar 2024, 03:33:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दयाबेन के 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' छोड़ने की आई खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 11:40AM | Updated Date: Mar 12 2018 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि शो की जान कही जाने वाली दयाबेन यानी दिशा वकानी अब शो में नजर नहीं आएंगी। हालांकि इस बारे में दिशा या चैनल की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। कुछ समय पहले ही दिशा वकानी ने एक बिटिया को जन्म दिया है। कहा जा रहा था कि वे मार्च के बाद शो में वापसी कर सकती है।
 
रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि अभी ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। उनकी बिटिया छोटी है, वे उसकी देख-रेख में समय गुजारना चाहती हैं। इस खबर पर शो से जुड़े सूत्रों ने कहा है, 'दिशा मार्च के अंत में बताएंगी कि वे कब वापसी कर रही हैं। जहां तक इन अफवाहों का सवाल है तो लंबे समय से इस तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। उसी कड़ी में यह नया कयास है.' अगर दिशा शो छोड़कर जाती हैं। तो यह उनके फैन्स और शो के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि उनके बोलने के ढंग और हंसने के अंदाज के सब दीवाने हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »