17 Apr 2024, 04:12:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

आएगा ‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट 2, कोमोलिका बनेंगी इश्‍कबाज की ये एक्‍ट्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 3:12PM | Updated Date: Mar 9 2018 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्टार प्लस के चैनल में एकता कपूर का सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ साल 2001 में शुरू हुआ था। शो में अनुराग बासु, प्रेरणा, मिस्टर बजाज और प्रेम ये कैरेक्टर्स दर्शकों के दिलों को छू गए थे। एकता कपूर का ये शो करीब 8 साल तक दर्शकों का मनोरंजन करता रहा। अब एक बार फिर से दर्शकों का दिल बहलाने के लिए ये शो टीवी पर वापसी कर रहा है। लेकिन इस बार शो में बहुत सारे बदलाव नजर आएंगे। खबर है कि इस बार कसौटी जिंदगी की के पार्ट 2 में सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के एक्टर्स नजर आ सकते हैं।
 
खबर है, शाहिर शेख और इरिका फर्नांडीस अनुराग-प्रेरणा का किरदार निभाते दिखेंगे। बता दें, इससे पहले ‘कसौटी जिंदगी की’ में अनुराग का किरदार सिजान खान और प्रेरणा का किरदार श्वेता तिवारी ने निभाया था। दोनों एक्टर्स को इस शो के माध्यम से दर्शकों के बीच एक खास पहचान मिली। इस शो में एक और खास कैरेक्टर था जिसे लोगों ने बहुत नोटिस किया। शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का किरदार भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »