18 Apr 2024, 16:23:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

बिग बॉस 11 के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता हॉस्पिटल में एडमिट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 10:36AM | Updated Date: Mar 5 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिग बॉस 11 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को हाल ही में तेज बुखार और कमजोरी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा। विकास को अंधेरी के धीरुभाई कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि बाद में बेहतर फील करने पर उन्हें शाम तक हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया। एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए विकास के भाई ने कहा-'हां, वो एडमिट हुए थे, लेकिन अब वो वापस आ गए हैं। उन्हें तेज बुखार और कमजोरी थी, लेकिन दवाइंयां लेने के बाद अब वो बेहतर महसूस कर रहे हैं। विकास को बहुत काम भी था तो उन्होंने कहा कि वो घर में आराम करते हुए वो काम पूरा करेंगे।' 
 
हाल ही में विकास गुप्ता को मोस्ट एंटरटेनिंग पर्सनॉलिटी का अवॉर्ड दिया गया है। विकास ने हालांकि वो अवॉर्ड श्रीदेवी को समर्पित कर दिया था। विकास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था, 'इस अवॉर्ड को पाने के बाद मुझे भरोसा हो गया है कि मैं कुछ सही कर रहा हूं। मैं अपने इस अवॉर्ड को श्रीदेवी जी के लिए समर्पित करना चाहता हूं। मैम आप हमेशा से प्रेरणास्त्रोत रही हैं। मैं आपके साथ की गई मेरी बातों को हमेशा याद करता रहूंगा।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »