25 Apr 2024, 21:25:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं। शादी के रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच हाल ही में दोनों ने मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। रिसेप्शन के वीडियोज इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं।
 
रिसेप्शन में दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। दीपिका जहां गोल्डन कलर की लॉन्ग ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं, शोएब भी मेहरुन और गोल्डन कलर की शेरवानी में खूब जंच रहे थे। रिसेप्शन में टीवी जगत की लगभग सभी मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। रिसेप्शन में इस कपल ने साथ में डांस भी किया। रिसेप्शन के लिए शोएब ने ढोल बजाते हुए एंट्री की इसके बाद दीपिका ने भी जमकर डांस किया। 
 
रिसेप्शन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर हो रहे हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने लंबे इंतजार के बाद शादी की। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम दोनों ही रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। इस शादी की खूब चर्चा हुई थी। बता दें कि यह दीपिका की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी रौनक मेहता से हुई थी। रौनक के साथ भी दीपिका ने लव मैरिज ही की थी, हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया। 
 
इसके बाद दीपिका की जिंदगी में शोएब की एंट्री हुई। शोएब उनसे ससुराल सिमर का के सेट पर ही मिले थे। बता दें कि दीपिका अब टीवी की दुनिया ने बाहर निकल बॉलीवुड की ओर भी रुख करने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट से दी थी। दीपिका ने बताया था कि वे जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में काम करने वाली हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »