18 Apr 2024, 16:18:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

‘बिग बॉस’ कंटेस्टंट मेहजबी की बॉलीवुड में एंट्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 2:42PM | Updated Date: Feb 24 2018 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'बिग बॉस' के घर से बाहर जाने के बाद कई प्रतियोगियों को कई बड़े बड़े ऑफर मिले चुके हैं। 'बिग बॉस' के ग्यारहवें सीजन की विजेता टीवी की मशहूर अदाकारा शिल्पा शिंदे एक बार फिर से सभी के दिलो दिमाग में छा चुकी हैं, वहीं बाकी प्रतियोगी भी कुछ कम नही है।

इस सीजन में हिस्सा ले चुकीं सपना चौधरी जैसे ही 'बिग बॉस' से बाहर आई, उनके सामने बड़े बड़े ऑफर्स की बरसात ही होने लगी। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च हुआ है। इसके अलावा 'वीरे की वेडिंग' फिल्म में उनका एक आइटम सॉन्ग भी है। यह गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया है। 

इसी के साथ सपना बहुत जल्द ‘यमला पागला दीवाना' के तीसरे पार्ट में भी ठुमके लगाती हुई नजर आएंगी। इसी बीच अब 'बिग बॉस 11' में पड़ोसी के तौर पर कदम रख चुकीं मेहजबी सिद्धीकी ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की है। खास बात यह है कि इस म्यूजिक वीडियो में मेहजबी अपने पति अजीम शेख के साथ नजर आएंगी।

इस खबर की पुष्टि करते हुए मेहजबी ने बताया कि हां मेरे पति और मैं एक म्यूजिक वीडियो में साथ आ रहे हैं। हम इसकी शूटिंग कर चुके हैं और इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि मेरे फैंस इसे पसंद करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »