23 Apr 2024, 15:17:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

भारत के पहले डिजिटल रियलिटी शो "द रीमिक्स" का ट्रेलर 21 फरवरी को होगा रिलीज!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 10:52AM | Updated Date: Feb 21 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीजर के बाद अब अमेज़न ओरिजिनल "द रीमिक्स" का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए तैयार है जिसे संगीत की दुनिया के महारथी सुनिधि चौहान, अमित त्रिवेदी और न्यूक्लिया जज करते हुए नजर आएंगे।
 
"द रीमिक्स" के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो एक ओर मजेदार डिजिटल कांसेप्ट के साथ दर्शको का मनोरंजन करने के किये तैयार है। "इनसाइड एज" और "ब्रीद" की अपार सफलता के बाद, डीजे और संगीतकार के अनोखे म्यूजिक रियलिटी शो के साथ अमेज़न एक बार फिर जनता का रुझान अपनी तरफ केंद्रित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
 
प्रसिद्ध गायक सुनिधि चौहान, मशहूर संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी और दर्शकों की पसंदीदा डीजे न्यूक्लिया द्वारा जज किया जाने वाला रियलिटी शो 'रीमिक्स' विश्वभर में एक प्रसिद्ध कांसेप्ट है और भारत में पहली बार इस कांसेप्ट को दर्शको के सामने पेश किया जाएगा।
 
प्रसिद्ध टीवी अभिनेता करण टेकर द्वारा होस्ट किये जाने वाले इस अनोखे रियलिटी शो में सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर की कुल 10 टीम होगी जो एक अनूठे संगीत का निर्माण कर, एक दूसरे के साथ कंपीट करेंगे और तीनों जज को इम्प्रेस करते हुए नज़र आएंगे।
 
"द रीमिक्स" का ट्रेलर लॉन्च इवेंट सुरों से लैस होगा जहाँ हर कोई इस लॉन्च में शामिल हो कर इस समारोह की भव्यता की गवाही देगा। ग्रेमैटर एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, अमेज़ॅन प्राइम ओरिजिनल से "द रीमिक्स" को 9 मार्च, 2018 के दिन विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर लॉन्च किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »