24 Apr 2024, 21:18:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कपिल शर्मा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2018 3:51PM | Updated Date: Feb 7 2018 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको गुदगुदाने वाले स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर है। कपिल जल्द ही टीवी पर दोबारा एंट्री करने वाले हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज अलग होगा। इस बार वे कोई कॉमेडी शो नहीं ला रहे हैं बल्कि एक गेम शो ला रहे हैं। बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' से सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले कपिल अपने ही सह कलाकार सुनील ग्रोवर संग झगड़े के कारण सुर्खियों में छा गए और दर्शकों से उन्हें नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने लगी, इन वजहों से उनके शो की टीआरपी कम हो गई और शो बंद हो गया। 
 
धीरे-धीरे कपिल का डाउन फॉल आ गया और वे डिप्रेशन का शिकार हो गए। इसी बीच उनकी 'फिरंगी' मूवी रिलीज हुई, लेकिन फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई और बॉक्स आॅफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इन सबके बावजूद कपिल खुद को दोबारा उठाने की कोशिशों में जुटे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कपिल शर्मा छोटे पर्दे पर एक नया गेम शो लेकर आ रहे हैं। यह बिल्कुल नए तरह का शो होगा, जिसके लिए उनकी क्रिएटिव टीम काफी मेहनत कर रही है। 
 
सूत्रों के मुताबिक कपिल और उनकी टीम कुछ ऐसा शो लेकर आ रही है जो कि टीवी पर्दे पर अब तक नहीं आया है। इस शो के मार्च महीने में प्रसारित होने की आशंका है। कुछ समय पहले यह खबरें आई थीं कि सुनील ग्रोवर, कपिल संग काम करते नजर आएंगे, लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक सुनील इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »