25 Apr 2024, 06:34:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

नहीं रहीं टीवी सीरियल की 'बा' सुधा शिवपुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2015 1:03PM | Updated Date: May 20 2015 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी सीरियल अभिनेत्री सुधा शिवपुरी का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 78 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। सुधा शिवपुरी ने मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'बा' की भूमिका निभाई थी। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं।
 
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सुधा शिवपुरी ने तुलसी यानी स्मृति ईरानी की दादी सास की भूमिका निभाई थी। 'बा' की भूमिका से वह घर-घर में मशहूर हो गईं थीं। सुधा शिवपुरी ने 'स्वामी' 'इंसाफ का तराजू', 'अलका', 'पिंजर', 'हमारी बहू', 'सावन को आने दो', 'द बर्निंग ट्रेन' जैसी फिल्मों में काम किया।
 
राजस्थान में पली-बढ़ीं सुधा शिवपुरी ने अपने करियर की शुरुआत तभी कर दी थी, जब वह आठवीं क्लास में पढ़ रही थीं। उनके पिता की मौत हो गई थी और मां बीमार रहती थीं, इसलिए उन्हें अपने घर की जीविका चलाने के लिए कम उम्र में ही काम करना पड़ा था।
वर्ष 1968 में ओम शिवपुरी ने सुधा शिवपुरी के साथ शादी की थी। दोनों ने कई नाटकों में साथ काम किया था। ओम शिवपुरी ने भी कई बॉलीवुड फिल्‍मों में काम किया है। सुधा शिवपुरी ने कई स्‍टार परिवार अवार्ड्स भी अपने नाम किये थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »