29 Mar 2024, 16:22:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

हर दिन बढ़ रही है शिल्पा शिंदे की फैन फॉलोइंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2017 4:55PM | Updated Date: Dec 4 2017 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिल्पा शिंदे इन दिनों 'बिग बॉस 11' के घर में नजर आ रही हैं। शिल्पा की घर में एंट्री होने के बाद से ही वह सुर्खियों में हैं। वह पहले दिन जब घरवालों की घर में एट्री हुई तब से ही चर्चा में थी। पहले ही दिन उनकी विकास गुप्ता के साथ लड़ाई हुई थी और उसके बाद से लगभग 5, 6 हफ्तों तक शिल्पा और विकास के झगड़ो ने काफी सुर्खियां बटोरीं, लेकिन अब दोनों के बीच की दुश्मनी खत्म हो गई है। घर में शिल्पा और विकास दोनों को ही बदलते हुए देखा गया है। 
 
पहले हफ्ते शिल्पा द्वारा परेशान किए जाने के बाद विकास में काफी बदलाव हुआ और उसी तरह शिल्पा भी घर में धीरे-धीरे काफी बदल गई हैं और शिल्पा को घर के बाहर भी काफी प्यार मिल रहा है। अब शिल्पा घर की सबसे स्ट्रोंग कंटेंडर बन गई हैं। शिल्पा ने कई हफ्तों तक सभी घरवालों को टेस्टी खाना भी बना कर खिलाया है। एक एपिसोड में अर्शी से लड़ाई के बाद वह रोती हुईं नजर आईं लेकिन अगले ही पल वह कैप्टेंसी टास्क में विकास को सपोर्ट करते हुए और उनके लिए डांस करती हुई भी दिखाई दीं। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »