मुंबई। लोकप्रिय टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले टीवी स्टार पीयूष सहदेव को मुंबई पुलिस ने एक महिला कलाकार से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पीयूष के खिलाफ 20 नवंबर को रेप का केस दर्ज कराया गया था। पीयूष की गिरफ्तार की पुष्टी वर्सोवा पुलिस ने की है। पीयूष को 22 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। उधर पीयूष की गिरफ्तारी को लेकर उनका परिवार कुछ भी कहने से बच रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 23 साल की पीड़िता को मॉडलिंग और ऐक्टिंग में करियर बनाने का भरोसा दिलाकर रेप किया। वह उस लड़की के साथ पिछले दो महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। पीयूष की 2012 में शादी हुई थी लेकिन अब पत्नी उनसे अलग रहती हैं।