29 Mar 2024, 11:27:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

15 साल छोटी लड़की से इस एक्टर ने गुपचुप तरीके से की सगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2017 7:40PM | Updated Date: Oct 25 2017 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' से सुर्खियों बटोर चुके एक्टर गौतम रोडे (40) अब सिंगल नहीं है। उन्होंने अपनी को-स्टार और लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पंखुड़ी अवस्थी से सगाई कर ली है बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गौतम और पंखुड़ी ने बताया कि हम दोनों के परिवार के साथ मिलकर एक निजी समारोह में रोका कर लिया है। यह पहला मौका है जब गौतम और पंखुरी ने मीडिया के सामने आकर अपने रिश्ते को जगजाहिर किया है। गौतम और पंखुड़ी दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में चुप्पी साधते है। 
 
ऐसे में दो साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने दीपावली के मौके पर सगाई कर ली है इंटरव्यू में जोड़ी ने बताया कि इनकी सगाई प्लानिंग के तहत नहीं हुई। दरअसल, दोनों का परिवार दीवाली के मौके पर मुंबई में मौजूद था, ऐसे में परिवार ने मिलकर झटपट इनका रोका करवा दिया। गौतम और पंखुड़ी की उम्र में लगभग 14 साल का अंतर है। पंखुड़ी 26 साल की हैं जबकि गौतम की उम्र 40 वर्ष है दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो सूर्यपुत्र कर्ण (2015-16) के सेट पर हुई थी। 
 
इस पौराणिक धारावाहिक में गौतम ने कर्ण जबकि पंखुड़ी ने द्रौपदी का किरदार निभाया था। 'सरस्वतीचंद्र', 'महाकुंभ: एक रहस्य', 'एक कहानी', 'सूर्यपुत्र कर्ण' जैसे टीवी शो में प्रमुख भूमिका निभाकर मशहूर हुए गौतम जल्द ही अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं उनकी फिल्म 'अक्सर 2' रिलीज के लिए तैयार हैं, फिल्म में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस जरीन खान के साथ जमेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »