23 Apr 2024, 18:12:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करेंगी कृतिका कामरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2017 3:14PM | Updated Date: Oct 22 2017 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी की जानी मानी अभिनेत्री कृतिका कामरा दक्षिण भारतीय फिल्म में काम करने जा रही हैं। वर्ष 2007 में "यहां के हम सिकंदर" शो से टीवी पर आईं कृतिका ने कितनी मोहब्बत है , कुछ तो लोग कहेंगे और चंद्रकांता जैसे कई सीरियल में काम किया है। कृतिका अब बड़े परदे पर नज़र आएंगी। उनका फिल्मी करियर साऊथ की अवॉर्ड विंनिग फिल्म के हिंदी रीमेक से शुरू होगा। कृतिका को तेलुगु फिल्म पेली चुपुलु के रीमेक के लिए चुन लिया गया है। वर्ष 2016 में प्रदर्शित हुई इस फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।
 
रितु वर्मा और विजय देवराकोंडा अभिनीत यह फिल्म अरेंज्ड मैरिज पर आधारित है। चर्चा है कि फिल्म में कृतिका के अपोज़िट जैकी भगनानी लीड रोल करेंगे जबकि फिल्म में प्रतीक बब्बर और प्रतीक गांधी भी होंगे। नितिन कक्कड़ इस फिल्म का निर्देशन करेंगे और शूटिंग की शुरुआत अहमदाबाद से होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »