16 Apr 2024, 15:47:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

सुमोना के पिता से ऑटो चालक ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2017 5:56PM | Updated Date: Oct 19 2017 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती के पिता मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में हादसे का शिकार हो गए है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले सुमोना चक्रवर्ती के पिता के सिर पर ऑटो रिक्शा चालक ने वार किया है, जिसके बाद उनके सिर से काफी खून बहने लगा और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा। मुंबई मिरर से बात करते हुए सुमोना ने कहा है कि मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें हॉस्पिटल ले जाने के लिए कोई ऑटो रिक्शा ड्राइवर नहीं मिला फिर एक ऑटो रिक्शा चालक ने उनसे ज्यादा पैसे की मांग की। जब मेरा पिता ने इस बात पर उनसे बहस की तो ऑटो रिक्शा चालक ने वाले ने उनके सिर पर चोट मारी और धक्का देकर भाग गया। 

इसके बाद मेरी मां एक गाड़ी वाले की मदद से उन्हें हॉस्पिटल ले गई। पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि यह हादसा कुछ दिन पहले का है। पुलिस का कहना है कि हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने उन्हें इस मामले की जानकारी दी थी। पुलिस ने आगे बताया कि हमने 25 साल के ऑटो रिक्शा चालक की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभाती है। कुछ महीनों पहले कपिल शर्मा की तबीयत खराब होने के चलते इस शो को ऑफ एयर कर दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »