20 Apr 2024, 01:41:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

सेक्स चेंज कराकर टीवी शो पर लौटे 'गौरव' बन गए 'गौरी अरोरा'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2017 4:02PM | Updated Date: Oct 19 2017 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीवी शो ‘स्प्लिट्सविला’ सीजन 8 में नजर आए गौरव अरोड़ा इन दिनों सुर्खियों में है। दिल्ली में जन्में गौरव अरोड़ा अब पहले जैसे नहीं रहे, मतलब अब वह गौरव से गौरी अरोड़ा बन गए है। चौंक गए न! तो आपको बता दें, उन्होंने सेक्स चेंज सर्जरी कराई और अब वह टीवी पर अपनी नई पहचान गौरी अरोड़ा के साथ आने को तैयार है। एम टीवी पर प्रसारित हो चुके ‘स्प्लिट्सविला’ सीजन 8 के प्रतियोगी गौरव अरोड़ा उर्फ गौरी अरोड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो इन दिनों तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 
 
गौरव जब 'स्प्लिट्सविला' में नजर आए थे, तब लड़कियां उन्हें देखकर आहें भरती थी। मॉडलिंग की दुनिया में वह काफी अच्छा काम कर रहे थे। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वो कभी सेक्स चेंज कराएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बारे में गौरव का कहना है कि उन्हें अपनी पूरी जिंदगी एक औरत जैसा महसूस होता रहा है। उनके लिए सेक्स चेंज कराने का फैसला लेना बहुत जरूरी था।
 
सर्जरी की मदद से गौरव ने अपनी शक्ल को खूबसूरत नारी की शक्ल में परिवर्तित किया है। कई तरह के लेजर ट्रीटमेंट और सर्जरी की मदद से गौरव को ऐसा खूबसूरत लुक मिल पाया है। अब जब कई महीनों तक चली सर्जरी के बाद उनका सेक्स चेंज हो गया है, तो वह गौरव अरोड़ा से गौरी अरोड़ा बन गए है। इस नई पहचान के साथ जल्द ही फिर से वह टीवी पर नजर आने वाले हैं। उन्हें इंडियाज नेक्स टॉप मॉडल सीजन-3 में प्रतिभागी के तौर पर शामिल किया गया है। इस शो को डब्बू रतनानी, मलाइका अरोड़ा खान और मिलिंद सोमन जज करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »