20 Apr 2024, 18:25:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

प्रेग्नेंट है टीवी की ये मशहूर एक्‍ट्रेस, शेयर की BABY BUMP की फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2017 1:33PM | Updated Date: Oct 14 2017 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीवी स्टार प्लस का शो 'नव्या' याद है आपको उस टीवी सीरियल में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या सेठ की जिंदगी में नई खुशियां दस्तक दे रही है। सौम्या सेठ अब मां बनने वाली है। जानें, किसने दी ये खुशखबरी और शादी के बाद से कहां है सौम्या सेठ की प्रेग्नेंसी की खबरें किसी और ने नहीं, खुद सौम्या ने ही इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से दी। हालांकि उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया, पर ढीले कपड़ों और बैठने की स्टाइल को देखते ही लोगों ने मुबारकबाद देनी शुरू कर दी। सौम्या ने उन बधाइयों को चुपचाप स्वीकार भी कर लिया है। ऐसे में पक्का है कि सौम्या मां बनने वाली हैं। सौम्या सेठ ने इस साल की शुरुआत में अपने एक्टर बॉयफ्रेंड अरुण कपूर से शादी की थी। 
 
अरुण अमेरिका में पैदा हुए हैं और हॉलीवुड इंडस्ट्री में ही काम करते हैं। शादी के बाद से सौम्या भी अमेरिका सेटल हो चुकी हैं। सौम्या सेठ ने स्टार प्लस के शो 'नव्या' से एक्टिंग की उंचाईयों को छुआ। अपने रोल के चलते सौम्या की अच्छी फैन फॉलोविंग भी है। उन्होंने इसी साल 15 जनवरी को अरुण से शादी की। आगे जानें, इन दिनों क्या कर रही हैं सौम्या... सौम्या ने 'नव्या' शो के बाद चैनल वी के कई प्रोग्राम्स में एक्टिंग की। बाद में वो सोनी टीवी के शो 'दिल की नजर से खूबसूरत' से जुड़ीं। इसके अलावा वो 2016 में कलर्स चैनल के शो 'चक्रवर्तिन सम्राट अशोक' में फीमेल लीड में दिखीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »