24 Apr 2024, 23:20:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

B'day Special: टीवी के चॉकलेटी ब्‍वॉय हुसैन का जन्‍मदिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2017 5:24PM | Updated Date: Oct 12 2017 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीवी एक्टर सुमीत रंधावा उर्फ हुसैन कुवांजेरवाला तो याद ही होंगे। वही हुसैन का आज 12 अक्टूबर को जन्मदिन है। हुसैन ने अपने जीवन के 40 वर्ष पूरे कर लिए है। हुसैन को भारतीय टीवी का चॉकलेटी ब्वॉय भी कहा जाता था। टीवी शो 'कुमकुम प्यारा सा बंधन' से हुसैन को एक अलग ही पहचान मिल गई थी। इस शो में हुसैन मशहूर टीवी एक्ट्रेस जूही परमार के अपोजिट दिखाई दिए थे। हुसैन ने 'क्योकि सांस भी कभी बहु थी' जैसे फेमस डेली सोप में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। 
 
शो 'कुमकुम' के बाद से हुसैन ने कोई भी डेली शो को साइन नहीं किया था। वह रियलिटी शोज में एंकरिंग करते हुए नजर आते थे। सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में होस्ट की पहचान हुसैन के नाम से ही होती थी। साथ ही हुसैन ने 'क्योकि सांस भी कभी बहु थी' जैसे फेमस डेली सोप में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। फिर काफी लम्बे समय के बाद हुसैन ने सब टीवी के कॉमेडी शो 'सजन रे झूठ मत बोलो' से डेली सोप में वापसी की थी। साल 2007 में हुसैन को 'Style Icon of the Year' अवार्ड से भी नवाज़ा गया था। उनके 40वें जन्मदिन बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »