20 Apr 2024, 03:04:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

सिनेमा में छाप छोड़ने वाली प्राची अब नजर आएंगी इस शो में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2017 5:49PM | Updated Date: Oct 10 2017 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। खेल जगत में अमिट छाप छोडऩे के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ की अदाकारा प्राची तेहलान अभिनय जगत में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। पिछले साल प्राची तेहलान ने पंजाबी गायक रोशन प्रिंस के साथ फिल्म ‘अर्जन’ से पंजाबी सिने जगत में कदम रखा था। फिल्म समीक्षकों ने प्राची के अभिनय को खूब सराहा था।

प्राची तेहलान की दूसरी फिल्म ‘बेलारस’ जो  बिन्नो ढिल्लों के साथ है, ये फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। इसके अलावा प्राची तेहलान स्टार प्लस के नए शो ‘इक्यावन’ में भी अहम भूमिका अदा करने वाली हैं। ‘बेलारस’ के साथ-साथ प्राची शो ‘इक्यावन’ में भी व्यस्त है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »