24 Apr 2024, 08:23:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

सुनील ग्रोवर ने बदला अपना प्रोफेशन, बन गए सिंगर और गाया 'बिल्‍ला शराबी'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2017 9:46PM | Updated Date: Sep 25 2017 9:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। द कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा के साथ नजर आने वाले डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में दर्शकों को एंटरटेन करने वाले शानदार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने 'बिल्ला शराबी' के अंदाज में वापसी की है। अब वे कॉमेडियन से सिंगर बन गए है। डॉक्टर मशहूर गुलाटी के नाम से मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो का नाम ‘बिल्ला शराबी’ है। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने ट्वीट किया है मेरे म्यूजिक बिल्ला शराबी का प्रोमो..वीडियो 26 सितंबर को रिलीज हो रहा है। आवाज मेरी है लेकिन म्यूजिक अमित त्रिवेदी का है।  
 
सुनील ग्रोवर ने अमित त्रिवेदी से ट्वीट कर कहा है कि आप जादूगर है। हालांकि म्यूजिक डायरेक्टर अमित त्रिवेदी ने इस ट्वीट का जवाब देने में जरा भी देरी नहीं की। उन्होने कहा कि सुनील ग्रोवर आपके साथ काम करना काफी मजेदार था। सुनील ग्रोवर आप जीनियस है। यह दूसरा मौका है जब सुनील ग्रोवर ने गायकी का बीड़ा उठाया है। इससे पहले उनका सॉन्ग 'मेरे हज्बैंड मुझको प्यार नहीं करते' आया था और इसे काफी पसंद किया गया था। ऐसे में उनके इस दूसरे गाने से भी धमाल की उम्मीद की जा सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »