28 Mar 2024, 22:47:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

'पोपटलाल' की इस हरकत पर नाराज हुए प्रोड्यूसर, बोले- शो से निकल जाओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2017 6:44PM | Updated Date: Sep 23 2017 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' थोड़ा संकट में है। दिशा वाकानी यानी 'दया बेन' के इसे कुछ समय के लिए छोड़ने की खबर आई। अब खबर है कि 'पोपटलाल' यानी श्याम पाठक का निर्माताओं के साथ पंगा हो गया है। टीवी की दुनिया में जबरदस्त चर्चा है कि पोपटलाल की निर्माताओं के साथ जबरदस्त बहस हुई जिसके बाद उन्हें शो छोड़ने के लिए कह दिया गया था। 
 
'स्पॉटबॉय' की खबर थी कि वे निर्माताओं को बिना बताए लंदन चले गए थे, जहां इसी शो के 'जेठालाल' यानी दिलीप जोशी स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। जब वे लौटे तो सारा पंगा शुरू हुआ और उन्हें घर बैठने की हिदायत दी गई। वैसे यह भी खबर चल रही है कि श्याम पाठक और मेकर्स का झगड़ा अब सुलझ गया है और वे जल्द ही वापसी कर सकते हैं। इसके पीछे कारण श्याम का अपनी गलती मानकर माफी मांगना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »