20 Apr 2024, 05:38:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

तो इस वजह से गर्लफ्रेंड से अलग हुए कपिल शर्मा, तोड़ दी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2017 5:20PM | Updated Date: Sep 14 2017 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा काफी समय से बिमार हैं और आजकल वह अपने इलाज के लिए बेंगलुरु गए हुए हैं। पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने रहने के बाद कपिल एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल, डीएनए में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक कपिल और उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ अब एक दूसरे के साथ नहीं हैं और दोनों का ब्रेकअप हो गया है। बता दें कि कपिल ने कुछ वक्त पहले अपने सोशल मीडिया पर गिन्नी की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स को उनके बारे में बताया था। इतना ही नहीं कपिल ने यह भी कहा था कि वह दोनों साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

आपको बता दें, गिन्नी से पहले कपिल का नाम उनकी टीम की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोन्स के साथ जोड़ा गया था, लेकिन इन सभी अफवाहों को खत्म करते हुए कपिल ने सोशल मीडिया पर सबके सामने गिन्नी से अपने प्यार का इजहार किया था। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार 'कपिल की टीम का एक सदस्य ही उनके खिलाफ काम कर रहा है, लेकिन कपिल ने इस तरह की बातों को मानने से इंकार कर दिया है। कपिल इतने इमोशनल हैं कि वह इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं कि उनका कोई करीबी इस तरह का काम कर सकता है'। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »