29 Mar 2024, 21:14:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दिव्यांका की मौत की खबर वायरल, सामने आकर देनी पड़ी सफाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2017 1:43PM | Updated Date: Sep 3 2017 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। दिव्यांका त्रिपाठी धारावाहिक ये है मोहब्बतें में अपने किरदार इशिता भल्ला के नाम से ज्यादा पहचानी जाती हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी उन अभनेत्रियों में से एक है जो हालिया अपनी ही मौत की अफवाह की शिकार हुई हैं। जी हां बता दें कि किसी ने दिव्यांका त्रिपाठी की मौत की खबर सोशल मीडिया पर साझा कर दी।
 
अभिनेत्री अपनी मौत के बारे में अफवाहें सुन रही थीं जो कि उनके परिवार और दोस्तों को भी परेशान कर रही थीं। जल्द ही दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर इन सारी खबरो को सिरे से खारीज कर दिया। दरअसल उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने अपने जिंदा होने की पुष्टि की। और परिवार, दोस्तो को इस तरह की अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की भी सलाह दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »