24 Apr 2024, 16:23:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

KBC-9 में बिहार की नेहा ने महानायक का दिल जीता...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2017 12:36PM | Updated Date: Sep 2 2017 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कौन बनेगा करोड़पति के नौवें संस्करण में हॉट सीट गुरुवार को नवादा की बहू नेहा पर बैठी।बैंक के रिटायर्ड कर्मी अरुण कुमार पांडेय की बहू हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दिया। नेहा हाउसवाइफ हैं। उनका मायका बिहार शरीफ तो ससुराल नवादा में है। उनके शो को लेकर बिहार में खासी उत्सुकता है। कार्यक्रम समाप्त होने तक वे हॉट शीट पर जमी रहीं। वे अगले दिन भी कार्यक्रम में आएंगी। हॉट सीट पर नेहा के शोख अंदाज के अमिताभ बच्चन भी कायल हो गए। नेहा ने उन्हें बताया कि उनके जेठ का नाम अमित और जेठानी का नाम जया है तो अमिताभ चौंक पड़े। आगे जब उन्होंने अपने पति का नाम अभिषेक बताया तो हॉल तालियों से गूंज पड़ा। नेहा ने आगे कहा कि उनके ससुर को एश्वर्या जैसी बहू चाहिए थी, इसलिए अपने अभिषेक की शादी उनसे की। कार्यक्रम में नेहा के पति अभिषेक व ननद भी साथ में दिखे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »