19 Apr 2024, 14:39:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

'बड़े अच्छे लगते हैं' के राम कपूर ने मनाया अपना 44वां जन्मदिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2017 12:17PM | Updated Date: Sep 1 2017 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। आज  टेलीवीजन के मशहूर अभिनेता राम कपूर का जन्मदिन है। कपूर का जन्म 1 सितम्बर 1973 को दिल्ली में  एक संपन्न पंजाबी खत्री परिवार में हुआ, उनके पिता अनिल कपूर विज्ञापन एवं विपणन अधिकारी और माता रीता कपूर एक गृहणी हैं। वह मुंबई, भारत में बड़े हुए जहां उनका परिवार उनके जन्म के बाद ही आ गया था। राम कपूर ने मनोरंजन उद्योग को अपनाने का निर्णय लिया और यूसीएलए में फिल्म निर्माण के अध्ययन के इरादे से लॉस एंजिल्स, अमरीका के लिए रवाना हुए यह उनका अभिनय के प्रति प्रेम था जिसने उन्हें स्तैनिस्लावास्की मेथड एक्टिंग एकैडमी लॉस एंजिल्स संयुक्त राज्य अमरीका, में शामिल होने के लिए मजबूर किया और यहां से अठाईस छात्रों की कक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले बारह विद्यार्थियों में से एक थे। राम कपूर की मां उनकी सबसे बड़ी समर्थक थी, हालांकि उनके पिता को उनकी प्रतिबद्धता पर शक था और वह चाहते थे कि राम कपूर उनके ही नक्शेकदम पर चल कर कॉर्पोरेट जगत में शामिल हो जाएं।
 
अभिनय के प्रति अपने पिता को अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध करने के लिए राम कपूर ने पहले छह महीने स्तैनिस्लावास्की स्कूल ऑफ मेथड एक्टिंग में भाग लिया और फिर अपने माता पिता को इसकी सूचना दी कि वह यूसीएलए में नहीं वरन अभिनय स्कूल में पढ़ रहें है। 2011 में शुरु हुए सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में दर्शकों ने राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी को काफी सराहा।इस सीरियल में राम कपूर ने पावरफुल बिजनेसमैन का किरदार निभाया था, वहीं साक्षी तंवर, प्रिया शर्मा के किरदार में थी। राम कपूर बड़े पर्दे पर भी सक्रिय रहते हैं, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मेरे डैड की मारुती, हमशक्ल और  कुछ-कुछ लोचा है जैसी फिल्मों में राम कपूर अपना हुनर साबित कर चुके है।अपनी जीविका के लिए कपूर ने छोटे मोटे काम जैसे गाड़ियां, क्रेडिट कार्ड, केबल सदस्यता आदि बेचने का काम और स्टारबक्स में भी काम किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »