28 Mar 2024, 16:00:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

बदलेगा विवादित सीरियल 'पहरेदार पिया की' का प्रसारण समय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 12:18PM | Updated Date: Aug 17 2017 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इन दिनों छोटे परदे पर प्रसारित होने वाले विवादित शो 'पहरेदार पिया की' को लेकर खूब चर्चा है। शो को लेकर हो रहे हो हल्ला के बाद बीसीसीसी ने सोनी टीवी के इस शो के प्रसारण समय को 8.30 से हटाकर 10 बजे करने का आदेश दिया है, शो के समय बदलने के साथ ही शो के दौरान इसमें एक चेतावनी जारी करने का भी आदेश दिया, जिसमें कहा जाएगा कि यह शो बाल विवाह को बढ़ावा नहीं देता है।पीटीआई ने अपने सोशल हैंडल के जरिए ट्विट कर कहा, 'प्रसारण सामग्री शिकायत परिषद (बीसीसीसी) ने सोनी टीवी से 'पहरेदार पिया की' को 10 बजे के समय पर दिखाने के लिए कहा है।
 
साथ ही एक चेतावनी चलाई जाए कि यह शो बाल विवाह को बढ़ावा नहीं देता।' 'पहलेदार पिया की' शुरू से ही अपने अलग थीम की वजह से खूब चर्चे में था।सोशल मीडिया पर शो के खिलाफ खूब लिखा जा रहा था। बाद में यह विवाद इतना बढ़ गया कि शो के खिलाफ एक एनजीओ ने ऑनलाइन याचिका दायर कर सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के पास भेज दी। स्मृति ईरानी ने इस याचिका को बीसीसीसी के पास कार्यवाही के लिए भेजा। इसके बाद अब बीसीसीसी ने इस पूरे मामले में अपना निर्णय सुनाते हुए शो का टाइम बदलने का आदेश दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »