26 Apr 2024, 01:35:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

हम कुछ सिखा नहीं रहे, शो चला रहे हैं: तेजस्विनी प्रकाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2017 10:48AM | Updated Date: Aug 14 2017 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ अपने कंटेंट की वजह से शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है और अब इस शो को बंद किए जाने की मुहिम शुरू हो गई है। इसी को लेकर शो की एक्ट्रेस तेजस्विनी प्रकाश ने कहा कि यह एक प्रोग्रेसिव सोच का शो है। बता दें कि शो में एक 9 साल के बच्चे और 18 साल की लड़की की शादी को दिखाया गया है और इस वजह से कई जगहों पर इस शो के कंटेंट को लेकर एतराज जताया जा रहा है। हालांकि, जैसे-जैसे इस शो को टेलिकास्ट किया जा रहा है वैसे-वैसे इससे जुड़े विवाद बढ़ते ही जा रहे हैं।
 
तेजस्विनी ने एक इंटरव्यू में कहा कि लोगों को शो को देखे बिना इस पर कमेंट नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह सीरियल काफी प्रोग्रेसिव है। लोग सीरियल बिना देखे ही अनुमान लगा रहे हैं। लोग बस दूसरों को जज करना जानते हैं। ऐसे में मैं क्या कर सकती हूं। तेजस्विनी का मानना है कि शो में केवल फिक्शन है और इससे कोई मैसेज नहीं दिया जा रहा।
 
अगर आपको सीरियल नहीं पसंद है तो आप मत देखिए, हम प्रोफेसर्स नहीं हैं, हम कुछ नहीं सिखाना चाह रहे हैं। इतना ही नहीं, तेजस्विनी ने ‘पहरेदार पिया की’ सीरियल की तुलना अमेरिकन सीरियल ‘गेम आॅफ थ्रोंस’ से करते हुए कहा कि उस सीरियल में भी इसी तरह के रिश्ते दिखाए गए हैं, लेकिन लोगों को वो पसंद है। अगर 'पहरेदार पिया की' में यही चीज दिखाई जाती है तो ये मुद्दा बन जाता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »