19 Apr 2024, 07:16:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सेट पर दिव्यांका त्रिपाठी को लगी गोली, देखकर रो पड़ीं ये लड़कियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2017 12:25PM | Updated Date: Aug 13 2017 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में इशिता का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की गिनती टेलीविजन की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में होती हैं जाहिर हैं उनकी फैन-फॉलोइिंग में भी कोई कमी नहीं है। हाल ही में दिव्यांका ने शो के लिए दही-हांडी स्पेशल सीक्वेंस की शूटिंग की, जिसमें उन्हें गोली लगती है। सेट पर मौजूद शूटिंग देखने आईं दो लड़कियों को यह सीन इतना रियल लगा कि वे इसे देखकर रोने लगी। जब दिव्यांका को गोली लगती है, तो इन लड़कियों को ऐसा महसूस हुआ कि सच में उनकी इशिता को गोली लग गई, यह देख दोनों रो पड़ी। इसके बाद दिव्यांका खुद उन लड़कियों के पास गईं और उनको चुप कराया।  दिव्यांका ने दोनों लड़कियों के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »