26 Apr 2024, 03:58:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड का खुलासा, कहा बेहद दबाव में हैं कपिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2017 11:03AM | Updated Date: Jul 31 2017 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कपिल शर्मा आजकल हर दिन अखबारों और न्यूज चैनल्स में सुर्खियों रहते हैं। दरअसल पिछले काफी वक्त से कपिल शर्मा मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। फ्लाइट में सुनील ग्रोवर से हुए लड़ाई के बाद कपिल की जिंदगी पूरी बदल सी गई है। कपिल के शो को लेकर रोज नई-नई खबरें आती रहती हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि सोनी चैनल के लोग 'द कपिल शर्मा शो' कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा नहीं रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि इसी वजह से कपिल के शो पर खतरे के बदल मंडरा रहे हैं।

कपिल अपने खराब हेल्थ से भी लगतार जूझ रहे हैं। सबसे ज्यादा जो कपिल के लिए परेशानी का कारण है वो उनका हेल्थ ही है। इसी वजह से उन्हें शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर जैसे सितारों के प्रमोशनल शूट रद्द करने पड़े थे।

शो में कपिल की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने कपिल के हेल्थ के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 'कपिल की हेल्थ बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है। वो बहुत दबाव में हैं'। इस दवाब की वजह उनके हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा है। से सबके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आता है। वर्क शेड्यूल के कारण आप बीमार भी हो सकते। ऐसा नहीं है कि उन्होंने सिलेब्स को इंतजार करवाया. सब एक-दूसरे की परेशानी समझते हैं'।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »