25 Apr 2024, 02:43:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कपिल शर्मा ने घटाई अपनी फीस, तो डबल हो गए सुनील ग्रोवर के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 12:36PM | Updated Date: Jul 26 2017 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कमीडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब इन दोनों के बीच सुलह के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। जहां कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर ने अपनी पसंद के मुताबिक काम करने का फैसला किया है। वहीं इन दोनों के अलगाव के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है।
 
एक सूत्र के मुताबिक सुनील ग्रोवर को कुछ बेहतरीन आॅफर मिल रहे हैं, लेकिन वह किसी शो से बंधने की बजाय स्टेज शो और गेस्ट रोल करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इस सूत्र ने यह भी बताया कि अपने शो की भारी-भरकम फी लेने वाले कपिल शर्मा ने अपनी मेहनताने में भारी कटौती कर दी है, जबकि सुनील ग्रोवर ने फीस बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी है। 
 
सात से 14 लाख पर पहुंचे सुनील
सूत्रों के मुताबिक सुनील पहले एक एपिसोड के 7-8 लाख रुपए ले रहे थे। अब वह किसी भी शो में जाने के एक एपिसोड के 13-14 लाख रुपए वसूल कर रहे हैं। इसके साथ ही कपिल चैनल के साथ अपने शो की 107 करोड़ की डील साइन करने वाले थे, जिस पर चैनल ने रोक लगा दी है। इसके बाद ही कपिल ने फैसला लिया है कि कम पैसे में शो को चालू रखा जाए। इसके अलावा कपिल की तबीयत के बारे में भी हाल के दिनों में काफी बातें सुनने को मिली हैं। इनसे पता चलता है कि टीवी का मशहूर कमीडियन अपने बुरे दौर से गुजर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »