24 Apr 2024, 22:34:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

हरभजन सिंह को कंधों पर बिठाने वाली बनी MTV रोडीज की विनर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 11:47AM | Updated Date: Jul 23 2017 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। क्रिकेटर हरभजन सिंह को कंधों पर बिठाकर तहलका मचाने वाली 'धाकड़' बेटी ने एमटीवी रोडीज राइजिंग-14 जीत लिया है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।

ये लड़की हरियाणा के फतेहाबाद की है। नाम है श्वेता मेहता। इस खिताब के लिए नेहा धूपिया की टीम की श्वेता का मुकाबला प्रिंस नरुला की टीम के बसीर अली से था। हालांकि, श्वेता का नाम शाम को 7 बजे टेलिकास्ट हुए फाइनल एपिसोड से पहले ही मीडिया में आ गया था। झांसी से शुरू हुआ रोडीज का ये सफर ग्वालियर, आगरा, अमरोहा और पानीपत से होते हुए कुरुक्षेत्र में खत्म हुआ।

श्वेता पहले भी 3 बार इस शो के लिए ऑडिशन दे चुकी हैं, लेकिन तब उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया। मगर फिर भी श्वेता ने हार नहीं मानी और लगातार कोशिशे करती रहीं। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और फाइनली वो इस शो का हिस्सा बनीं।

फिटनेस मॉडल चैंपियनशिप विनर रह चुकी हैं श्वेता

पेशे से एक इंजीनियर पहले बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में काम करती थीं। इस दौरान उन्होंने महसूस किया कि उन्हें किसी और फील्ड में काम करना चाहिए। उन्होंने अपने पैरेंट्स को समझाया और इसके बाद फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में कदम रखा। यहां कुछ समय में ही उन्होंने अपनी पहचान बना ली। श्वेता ने जेराई वुमेन फिटनेस मॉडल चैंपियनशिप 2016 जीती है।

More News »