28 Mar 2024, 19:47:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

क्या आप जानते हैं एकता कपूर के 'बड़े बेटे' के बारे में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2017 7:20PM | Updated Date: Jul 13 2017 7:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। टीवी सीरियल्स और फिल्मों की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर और ऐक्ट्रेस और मिनिस्टर स्मृति ईरानी दोस्ती के बारे में तो आप सब जानते ही हैं। स्मृति ईरानी ने एकता कपूर के मेगा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू’ से अपनी पहचान बनाई। इस दौरान दोनों का रिश्ता काफी मजबूत हो गया। अब जब स्मृति राजनीति में सक्रिय हो गई हैं फिर भी दोनों के रिश्ते उतने ही मजबूत हैं।
 
हाल ये है कि स्मृति के बेटे को एकता अपना बड़ा बेटा मानती हैं।जी हां, आपको शायद थोड़ी हैरानी होगी लेकिन एकता स्मृति के बेटे जोहर को अपना बड़ा बेटा मानती हैं। दरअसल, एकता कहती हैं कि सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दौरान ही स्मृति के बेटे जौहर का जन्म हुआ था। बस तबसे ही एकता जौहर को अपना बड़ा बेटा मानती हैं। एकता ने जौहर के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ एकता ने लिखा, 'ये मेरे बेटे जैसा है इसके साथ ही ये बहुत क्यूट भी है। ये हमेशा मेरा बड़ा बेटा रहेगा।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »