18 Apr 2024, 20:21:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

क्राइम पेट्रोल में इंस्‍पेक्‍टर का रोल करती महिला ने लोगों को फंसाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2017 9:20PM | Updated Date: Jul 12 2017 9:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में पुलिस का किरदार निभाती एक अभिनेत्री को क्रिमिनल बनते देर नहीं लगी। क्राइम पेट्रोल में पुलिस की भूमिका निभाने वाली महिला को सीरियल से लोगों को लूटने का आइडिया मिला। बलात्‍कार के झूठे आरोप में फंसाने के नाम पर महिला ने पुणे में काफी लोगों को लूटने का मामला सामने आया है। पुणे के भोसरी पुलिस स्टेशन में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था लेकिन मामला दर्ज होते ही सच्चाई कुछ और ही नजर आई। महिला द्वारा लोगों को लूटने के मामले में पुलिस ने उल्टे आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। 
 
पूजा जाधव नामक महिला ने क्राइम पेट्रोल सीरियल में पुलिस की भूमिका निभा चुकी है। महिला इतनी शातिर है कि चार महीने की गर्भवती होने के बावजूद वो लोगों से शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार का केस दाखिल करने की धमकी देकर लोगों से लाखों ऐंठ चुकी है। पूजा जाधव के साथ इस क्राइम में साथ देने वाले माया सावंत और रविंद्र सिरसाम को भी गिरफ्तार किया गया है।
 
यह तीनों मिलकर लोगों को लूटने का प्लान बनाया करते थे। इनका प्लान होता था कि किसी पैसे वाले को प्यार के जाल में फंसाना और दो-तीन बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद व्यक्ति को ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठे जाते थे। यह तीनों इंजीनियर, ठेकेदार, बिल्डर ऐसे लोगों को ही टारगेट किया करते थे जिससे ज्यादा पैसे वसूल किए जा सके।  पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि ढाई साल पहले एक इंजीनियर को पूजा ने अपने प्यार के जाल में फंसाया था और उससे शारिरिक संबंध बनाने के बाद लगातार बलात्कार का मामला दर्ज करने की धमकी देकर युवक से काफी पैसे ऐंठे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »