20 Apr 2024, 12:35:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

गोवा में छुट्टियां मना रही है 'नच बलिए-8' की ये जोड़ी, शेयर की फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2017 5:11PM | Updated Date: Jul 10 2017 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' की रनर उप जोड़ी सनम जौहर और अबिगेल पांडे इन दिनों गोवा में हॉलिडे मनाने पहुंचे हैं। सनम जौहर ने हॉलिडे में अपनी मस्ती करने की तस्वीरो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 'नच बलिए 8' जीतने के दावेदार रहे अबिगेल और सनम हॉलिडे के दौरान जमकर मस्ती कर रहे हैं। 
 
शो में भी दोनो की पहचान क्यूट कपल के तौर पर ही रही है। महीनों तक थका देने वाली ट्रेनिंग के बाद सनम और अबिगेल को शो खत्म होने के बाद रिलेक्स होने का मौका मिला है। सनम ने हॉलिडे पर अपनी सभी मस्ती की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आपको बता दे कि इन दोनो की जोड़ी सबको हैरान करते हुए नच बलिए 8 के फिनाले का सफर तय करने पहुंची थी। फिनाले में अबिगेल ने सनम को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »