29 Mar 2024, 11:42:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

शादी की सालगिरह मनाने इटली रवाना हुए दिव्यांका-विवेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 11:11AM | Updated Date: Jul 8 2017 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने यूरोप निकल चुके हैं। दोनों को बुधवार की रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। टीवी की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं दिव्यांका और विवेक। फैन्स ने अब इस जोड़ी दिवेक नाम से पुकारना शुरू कर दिया है। नच बलिये 8 में जीत हासिल करने के बाद इनके फैन्स पहले से ज्यादा बढ़ गए हैं।

नच की ट्रॉफी जीतने के बाद यह मशहूर जोड़ी सबसे पहले इटली रवाना हुआ है। दिव्यांका अपने पति विवेक संग एअरपोर्ट पर बहुत खुश नजर आ रही थीं। दिव्यांका और विवेक  ‘मेड फॉर इच अदर’ लगते है । इनकी लव स्टोरी भी बहुत दिलचस्प है। 
 
दिव्यांका और विवेक की शादी पिछले साल 8 जुलाई को भोपाल में हुई थी। दोनों लव बर्ड्स अपनी शादी-शुदा जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं। एयरपोर्ट पर जहां दिव्यांका अपनी शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में कहर ढा रही थीं, तो वहीं विवेक ब्लू जीन्स और ब्राउन जैकेट में जंच रहे थे। दोनों काफी सहज दिखे। दिव्यांका ने मीडिया के सामने पोज़ दिए और अपनी वेडिंग रिंग को भी दिखाया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »